झामुमो जिला कमिटी की बैठक में SIR और जनगणना को लेकर बनी रणनीति
चांडिल, 18 मई : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भुईयांडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शुभेंदु शेखर महतो ने की बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SIR, आगामी जनगणना, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गई।
मौके पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करें, ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही आने वाले दिनों की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति पर भी मंथन हुआ।
इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, चारुचांद किस्कू, गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायक, बैद्यनाथ टुडू समेत कई नेता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।