पोटका : डोमजुड़ी सोलर पावर प्लांट उद्घाटन का भाजपा करेगी विरोध, शिलापट्ट पर सांसद व नेताओं का नाम नहीं होने से नाराजगी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पोटका : डोमजुड़ी सोलर पावर प्लांट उद्घाटन का भाजपा करेगी विरोध, शिलापट्ट पर सांसद व नेताओं का नाम नहीं होने से नाराजगी

जमशेदपुर/पोटका, 28 अगस्त : पोटका के डोमजुड़ी सोलर पावर प्लांट के उद्घाटन को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने घोषणा की है कि पार्टी कल इस कार्यक्रम का विरोध करेगी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि उद्घाटन शिलापट्ट में पोटका सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का नाम शामिल नहीं किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा आक्रोश है।

इस संबंध में भाजपा महामंत्री निधु दास और असानबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कल डोमजुड़ी सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन होना है, लेकिन इसमें सांसद विद्युत वरण महतो समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों का नाम नहीं जोड़ा गया है। यह जनप्रतिनिधियों का अपमान है, इसलिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।”

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे और सरकार को इस रवैये के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे।

Share This Article