चिलगु पंचायत के माकुलाकोचा गांव में बारिश की मार, मकान गिरने से कई परिवार हुए बेघर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चिलगु पंचायत के माकुलाकोचा गांव में बारिश की मार, मकान गिरने से कई परिवार हुए बेघर

चांडिल, 24 अगस्त : विश्व प्रसिद्ध दलमा पहाड़ की गोद में बसे गांवों में इन दिनों बारिश की मार देखी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान गिरने से परिवार बेघर हो रहे हैं। चांडिल प्रखंड अंतर्गत चिलगु पंचायत के माकुलाकोचा गांव में लगातार बारिश के चलते कई घरों की स्थिति खराब हो गई है। गांव के भंमर सिंह, बिनोता सिंह और सोतिला सिंह के घर गिरने से इनका परिवार बरसात के इस मौसम में बेघर हो गए हैं। गांव में कई घर जर्जर अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीणों को खतरा महसूस हो रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र में लिया शरण

लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते कई परिवार अपने घरों को छोड़ने को मजबूर आंगनबाड़ी केंद्र में शरण लिया है। ग्रामीणों को आशंका है कि इसी प्रकार बारिश होती रही तो उनके मकान भी जमींदोज हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि कमजोर पड़ चुके मकानों को बारिश थमने पर मरम्मत कराने के बाद ही उन मकानों में रहा जा सकता है। प्रभावितों ने प्रशासन से जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि वे अपने घरों में वापस जा सकेंगे। इसके पूर्व भी भारी बारिश के बीच यहां पुराने कच्चे मकान गिर चुके हैं।

Share This Article