महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर चला जागरुकता अभियान

Manbhum Updates
1 Min Read

महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर चला जागरुकता अभियान

सरायकेला, 06 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार सोमवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

इसके तहत महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा तथा राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की उपस्थिति में एसएस +2 उच्च विद्यालय राजनगर में विद्यार्थियों को महिला अपराध से संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी दी गई।

इसके साथ ही नशा मुक्ति, डायल 112, साइबर फ्रॉड, टोल फ्री नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान में एसआई दिवाकर कुमार, आरक्षी कृपा भेंगरा, आरक्षी अंजली मुर्मू, आरक्षी लखपति उरांव आदि भी शामिल थे।

Share This Article