जिला परिषद ने कराया जिले के 5 हाट बाजार और एक डाक बंगला का बंदोबस्ती

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिला परिषद ने कराया जिले के 5 हाट बाजार और एक डाक बंगला का बंदोबस्ती

सरायकेला, 22 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को जिले के 5 हाट बाजार और एक डाक बंगला का निलामी कराया गया। हाट बाजारों की निलामी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विदित हो कि जिला परिषद्, सरायकेला-खरसावां से निविदा सूचना संख्या 04/2025-26 द्वारा ग्रामीण हाट बाजार बंदोबस्ती हेतु निविदा प्रकाशित किया गया था, उक्त निविदा का निष्पादन शुक्रवार को नियमानुसार संपन्न कराया गया। जिले का सबसे अधिक राशि में निलाम होने वाला हाट कुकडू रहा। कुकडू हाट बाजार को अमित कुमार मुखर्जी ने दस लाख 11 हजार की बोली लगाकर अपने नाम किया। वहीं खरसावां हाट बाजार को राकेश कुमार नंदा ने दस लाख एक हजार में अपने नाम पर बंदोबस्त कराया। जिले के ईचागढ़ प्रखंड के रूगड़ी और सितु हाट बाजार को फोरेन महतो ने 11 लाख 10 हजार में अपने नाम पर बंदोबस्त कराया।

कांड्रा हाट बाजार को सोनू कुमार गुप्ता ने एक लाख छह हजार की बोली लगाकर अपने नाम पर बंदोबस्त कराया। इसी प्रकार चांदनी हेम्ब्रम ने सीनी, माहली मुरुप और आमदा हाट बाजार को एक लाख पाचं हजार में अपने नाम कराया। निलामी के दौरान जिले के एकमात्र डाक बंगला की निलामी हुई। जिले के राजनगर स्थित डाक बंगला की निलामी दिलीप कुमार राउत ने नब्बे हजार की बोली लगाकर अपने नाम पर बंदोबस्त कराया। सभी बंदोबस्ती एक साल के लिए है। बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, पणन सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति, सरायकेला और जिला अभियंता, जिला परिषद्, सरायकेला-खरसावां भी मौजूद थे। ग्रामीण हाट बाजारों का बंदोबस्ती प्रक्रिया में चारों पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

Share This Article