उपायुक्त के समक्ष पहुंचा रसुनिया में जंगली हाथी से त्रस्त ग्रामीणों का आवेदन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

उपायुक्त के समक्ष पहुंचा रसुनिया में जंगली हाथी से त्रस्त ग्रामीणों का आवेदन

सरायकेला, 22 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार में समस्याओं को लेकर सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान मुख्यतः भूमि विवाद संबंधी मामलों का समाधान, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना अंतर्गत लाभ में विलंब, गम्हरिया प्रखंड, लहकोठी कांड्रा में रैयती भूमि पर मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के निर्माण में बाधा, नीमडीह प्रखंड में डायन-प्रताड़ना के मामले में प्राथमिकी दर्ज न होने, नीमडीह प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने एवं योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ बंद होने, मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र लाभुकों को लाभ प्रदान करने, जंगली हाथियों द्वारा रसुनिया गांव के दर्जनों घरों पर हमले से घरों, फसलों एवं सामानों की क्षति का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा एवं योजनाओं के तहत लाभ उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Share This Article