छऊ नृत्य पोशाक निर्माण कार्यशाला का हुआ समापन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

छऊ नृत्य पोशाक निर्माण कार्यशाला का हुआ समापन

ईचागढ़, 20 अगस्त : संस्कृति कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के वित्तीय सांस्कृतिक सहायता अनुदान योजना अंतर्गत नटराज कला केंद्र चोगा, ईचागढ़ द्वारा 15 दिवसीय पोशाक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ।

समापन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन ईचागढ़ प्रखंड उप प्रमुख दीपक कुमार साव, सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत महतो, कमला कांत महतो, समाजसेवी ठाकुर दास महतो, इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्रोफेसर हृदय रंजन महतो तथा नटराज कला केंद्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत द्वीप प्रजलन कर किया। समापन समारोह के अवसर पर 15 दिवसीय कार्यशाला में तैयार पोशाक पहनकर कलाकारों ने उसका प्रदर्शनी दिखाया। साथ ही गुलाप सिंह मुंडा एवं साथियों ने वीर रस पर आधारित पाइका नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिए। देशभक्ति से भरा इस नृत्य को देखकर लोग खूब ताली बजाए और भारत मां की जय की नारा लगाए। वहीं उस्ताद सुचांद महतो एवं साथी के द्वारा नए साज सज्जा के साथ मानभूम छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। अंतिम प्रस्तुति अम्बा रानी महतो एवं साथी के द्वारा कुड़माली झूमर संगीत की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर आसपास के दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। मौके पर सभापति महतो, शांति पद महतो समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Share This Article