अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्वास्थ्य सहिया की स्कूटी, घायल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्वास्थ्य सहिया की स्कूटी, घायल

चांडिल, 11 अगस्त : चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह पंचायत के रायडीह की स्वास्थ्य सहिया सोमवार को घटी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जल सहिया सुमित्रा मुर्मू के पैर और चेहरे पर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सहिया सुमित्रा मुर्मू सोमवार को अपनी स्कूटी से छोटे बेटे के साथ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने चांडिल जा रही थी। इसी क्रम में लखना सिंह घाटी में अनियंत्रित होकर स्कूटी पेड़ से टकराई। स्कूटी के पेड़ से टकराने के कारण सुमित्रा मुर्मू के पैर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है। वहीं स्कूटी पर सवार उसका बेटा सुरक्षित है। हेलमेट पहने रहने के कारण सुमित्रा के सिर पर चोट नहीं लगी।

दुर्घटना के बाद उसके साथ चल रहे अन्य स्वास्थ्य सहियाओं ने उसकी मदद की और इसकी सूचना तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल स्थित मुख्यालय को दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल से तत्काल एंबुलेंस भेजा गया। एंबुलेंस के पहुंचते ही स्थानीय लोगों और अन्य जल सहियाओं के सहयोग ने उसे इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचाया। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

Share This Article