चौका के लखना सिंह घाटी में हादसा – स्वास्थ्य सहिया स्कूटी से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल

Manbhum Updates
1 Min Read

चौका के लखना सिंह घाटी में हादसा – स्वास्थ्य सहिया स्कूटी से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल

चांडिल, 11 अगस्त : चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह पंचायत के रायडीह निवासी स्वास्थ्य सहिया सुमित्रा मुर्मू सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने छोटे बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने चांडिल जा रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, चौका थाना क्षेत्र के लखना सिंह घाटी के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुमित्रा मुर्मू के पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि उनका बेटा सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि टक्कर में उनका पैर टूट गया। हेलमेट पहनने के कारण उनके सिर को चोट नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही उनके साथ चल रहीं अन्य स्वास्थ्य सहियाओं और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल से एंबुलेंस बुलवाई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

Share This Article