झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025 अगले आदेश तक स्थगित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025 अगले आदेश तक स्थगित

manbhum logo final

रांची, 08 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में मनाए जाने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025 के आयोजन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब 09 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ सादगी से मनाया जा सकता है। इस आशय का पत्र सरकार के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव-2025’ के आयोजन के संबंध में सरकार के निर्णय से अलग से अवगत कराया जाएगा।

विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा के सदस्य रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद से राज्य में किसी प्रकार का समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। वैसे राज्य सरकार ने तीन दिनों का शोक घाषित किया था, लेकिन लोग स्वत: ही किसी प्रकार के समारोह के आयोजन से परहेज कर रहे हैं। आदिवासी समाज के लोग सदगी के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय ले रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार ने भी इसी कारण झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया है।

Share This Article