खूंटी पंचायत सचिवालय में निराश्रित बच्चों के लिए लगा आधार पंजीकरण शिविर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खूंटी पंचायत सचिवालय में निराश्रित बच्चों के लिए लगा आधार पंजीकरण शिविर

चांडिल 08 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत खूंटी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को आधार पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। साथी अभियान के तहत आयोजित शिविर मेें निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण और अपडेट किया गया। शिविर का आयोजन झालसा के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और लाभ पहुंचना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज ने इस संबंध में बताया कि साथी अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। योजना का उद्देश्य हर निराश्रित बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना है। ताकि उन्हें सामाजिक, शैक्षाणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा सके और उन्हें उज्ज्वल भविष्य मिल सके। आधार पंजीयन शिविर में पीएलवी गंगा सागर पाल, बंदना महतो के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article