एमबीएनएस में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव संपन्न

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एमबीएनएस में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव संपन्न

चांडिल, 07 अगस्त : एमबीएनएस समूह के संस्थानों में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव का आयोजन हुआ। इसी क्रम में चांडिल प्रखंड के आसनबनी स्थित कार्यक्रम में मेहंदी डिजाइन, फेस मेकअप, गीत गायन, नृत्य, रैंप वॉक, रक्षाबंधन, आभूषण निर्माण व छतरी सजावट जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने छात्रओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए आत्मविश्वास व कौशल विकास का मंच प्रदान किया। एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, असनबानी के अध्यक्ष विवेक सिंह और निदेशिका अनुपा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मक ऊर्जा पॅदा होता है।

Share This Article