नारायण आईटीआई में दी गई पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धजलि

नीमडीह, 07 अगस्त : नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि बर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे थे। वे 1980 से 1984, 1989 से 1998 और 2002 से 2019 तक दुमका से लोकसभा के संसद सदस्य चुने गए थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के आंदोलनकारी थे। उनके निधन से राज्य को बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट निखिल कुमार, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, कृष्णा महतो, शुभम साहू, गौरव महतो, निमाई मंडल, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।



