श्रीश्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति (पोखारी-एदलबेङा युवा क्लब) का भूमि पूजन संपन्न

जमशेदपुर, 4 अगस्त : पोखारी दुर्गा पूजा मैदान में दुर्गा पूजा 2025 के शुभारंभ की पहली कड़ी के रूप में सोमवार को भूमि पूजन किया गया। समिति के महासचिव सुबोध गौङ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं युवा उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन को आत्मीयता और सामूहिक शक्ति का संबल प्राप्त हुआ। यह सहभागिता मां दुर्गा के प्रति गहरी आस्था और गांव के सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है। समिति की ओर से सभी ग्रामवासियों को इस वर्ष की दुर्गा पूजा 2025 में सपरिवार आमंत्रित किया गया है। यह पूजा न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि गांव की सामूहिक एकता, आस्था और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव भी है।



