मझगाँव में ‘हो’ समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सागु सामड की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

Manbhum Updates
3 Min Read

मझगाँव में ‘हो’ समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सागु सामड की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

63 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं को सामाजिक सेवा की दिशा में प्रेरित करने की सराहनीय पहल

चाईबासा, 03 अगस्त : आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सागु सामड की जयंती के अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा प्रखंड कमिटी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगाँव में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति युवाओं में सेवा भावना जागृत करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल परिसर में स्व. सागु सामड की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई, इसके पश्चात पारंपरिक रूप से सिंहबोंगा के नाम पर सामूहिक गोवारी (पूजा) की गई।

इस अवसर पर मझगाँव थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “सामाजिक और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में यह शिविर एक प्रेरणादायक पहल है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और यह आने वाले समय में रक्त संकट को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगा।”

रक्तदान शिविर में टाटका जामदार हेम्ब्रम ने पहला रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया। सदर अस्पताल, चाईबासा की मेडिकल टीम की देखरेख में आयोजित इस शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए।

सभी रक्तदाताओं को थाना प्रभारी, मेडिकल टीम और महासभा के पदाधिकारियों की ओर से डोनर सर्टिफिकेट, पौधा और स्मृति उपहार भेंट किए गए। रक्तदाताओं के लिए नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

इस कार्यक्रम में महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें केन्द्रीय महासचिव सोमा कोड़ा, युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा, गब्बरसिंह हेम्ब्रम, सोमा जेराई, गोबिन्द बिरूवा, शंकर सिदु, सिकंदर हेम्ब्रम, ओएबन हेम्ब्रम, सिकंदर तिरिया, प्रोसेस चातर, पुतकर लागुरी, दिनेश हेम्ब्रम, राजेन्द्र हेम्ब्रम, नंनलाल तिरिया, लाल पिंगुवा, रविन्द्र पिंगुवा, सिन्दुधर हेम्ब्रम, बीरसिंह गागराई, दामुरूधर भीमकुंड, सबीर ताँती, अमरसिंह चातर, अशीष तिरिया, मनीष बिरूवा, भगवान लागुरी, हरिश बिरूवा, रमेश हेम्ब्रम, सुरेश पिंगुवा, पुतकर गुईया, दशरथ हेम्ब्रम, जगन्नाथ हेम्ब्रम, सुनिया हेम्ब्रम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन ने न केवल ‘हो’ समाज के इतिहास और परंपराओं को सम्मानित किया, बल्कि युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल किया।

रिपोर्ट : ManbhumUpdates.com

Share This Article