लुपुंगडीह में मनाई गई बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

लुपुंगडीह में मनाई गई बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि 

नीमडीह , 02 अगस्त : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, नीमडीह में शनिवार को बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आरम्भिक काल में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के लिए नये विचार रखे और अनेक प्रयत्न किए। अंग्रेज उन्हें “भारतीय अशांति के पिता” कहते थे। वे भारतीय अन्तःकरण में एक प्रबल आमूल परिवर्तनवादी थे। उनका मराठी भाषा में दिया गया नारा “स्वराज्य हा माझा जन्मसिद्ध हक्क आहे आणि तो मी मिळवणारच” (स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर ही रहूंगा) बहुत प्रसिद्ध हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट निखिल कुमार, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, पवन महतो, शशि भूषण महतो, संजीत महतो, कृष्ण पद महतो, अजय मंडल, कृष्णा महतो, गौरव महतो, निमाई मंडल आदि मौजूद रहे।

Share This Article