झारखंड सरकार ने किया जिला आपूर्ति पदाधिकारियों का व्यापक तबादला, जानिए किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी

रिपोर्टः ManbhumUpdates.com संवाददाता
रांची, 31 जुलाई : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आज एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में जिला आपूर्ति पदाधिकारियों के पदस्थापन और स्थानांतरण किए गए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। इसमें नीतू सिंह — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, चतरा, पंकज कुमार — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, धनबाद, मो० जुल्फकार अंसारी — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, देवानंद राम — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गढ़वा, मुरली यादव — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, हजारीबाग, मो० कयूम अंसारी — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जामताड़ा, मनीष कुमार — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लोहरदगा, पुष्कर सिंह मुंडा — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ, प्रीतिलता किस्कू — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, देवघर (पूर्व में गुमला में पदस्थापित), राजशेखर कुमार — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका (पूर्व में जामताड़ा में पदस्थापित), अविनाश पूर्णेन्दु — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोड्डा (पूर्व में कोडरमा में पदस्थापित), प्रदीप भगत — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला (पूर्व में राँची में पदस्थापित), प्रदीप कुमार शुक्ला — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कोडरमा (पूर्व में धनबाद में पदस्थापित), श्रवण राम — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लातेहार (पूर्व में गोड्डा में पदस्थापित), रामगोपाल पाण्डेय — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राँची (पूर्व में गढ़वा में पदस्थापित), नरेश रजक — जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिमडेगा (पूर्व में देवघर में पदस्थापित), सुधीर कुमार — उप निदेशक, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय, राँची (पूर्व में हजारीबाग में पदस्थापित) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियाँ “अगले आदेश तक” प्रभावी रहेंगी। यह कदम राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के संचालन को अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया है।



