नव दुर्गा पूजा कमेटी चौका की बैठक संपन्न, तैयारियों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नव दुर्गा पूजा कमेटी चौका की बैठक संपन्न, तैयारियों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

चांडिल, 28 जुलाई : आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नव दुर्गा पूजा कमेटी, चौका की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक प्रमाणिक ने की। बैठक में समिति के सभी प्रमुख व सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूजा कार्यक्रम की बेहतर शुरुआत और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी सक्रिय सदस्यों से अग्रिम जमा (एडवांस फंड) लिया जाएगा। इससे आयोजनों की तैयारी को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा सकेगा।

इस अवसर पर सचिव सोमनाथ गोराई, कोषाध्यक्ष अरुण महतो सहित समर उरांव, राजेश मंडल, अरुण साहू, वीरेन महतो, सचिकांत महतो, मिंटू साव, विपिन महतो समेत कई अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में पूजा पंडाल, भक्ति संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रारंभिक चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस वर्ष की दुर्गा पूजा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

कमेटी की अगली बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और बजट का विस्तार से निर्धारण किया जाएगा।

Share This Article