सुदामा हेम्ब्रम दोबारा बने जेसीएम के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सुदामा हेम्ब्रम दोबारा बने जेसीएम के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष

चांडिल, 26 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा का जिला अध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम को बनाया गया है। सुदामा की नियुक्त जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार किया गया है। झामुमो ने उनके पूर्व कार्यकाल में संगठन के प्रति सक्रियता और छात्रों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। पुनर्नियुक्ति पर सुदामा हेम्ब्रम ने झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व, छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संगठन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा, यह उनके लिए सम्मान की बात है कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। छात्र हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी। छात्र मोर्चा की जिला इकाई को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत करने की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।

Share This Article