वाहन जांच अभियान में स्विफ्ट कार से पकड़ाया 50 किलो डोडा चूर्ण, दो गिरफ्तार

विशेष संवाददाता खूंटी, 22 जुलाई : खूंटी जिले की पुलिस ने पीड़ीहातु-सायको सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध डाडो, स्वीफ्ट कार, मोबाईल फोन, नगद पैसा बरामद किया गया है। पुलिस ने इसके साथ ही 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि सायको थाना अंतर्गत पीड़ीहातु-सायको मार्ग से अवैध डोडा चूर्ण का परिवहन एक स्वीफ्ट कार में किया जाने वाला है। उक्त सूचना के संदर्भ में सत्यापन एवं आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर चेक नाका लगाकर बहन जांच प्रारंभ किया गया। इस दौरान एक स्विफ्ट कर पर डोडा चरण ले जाते दो लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार होने वालों में हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय सुरेंद्र कुमार साव और चतरा जिले के लावा लॉन्ग थाना क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय रवि कुमार साहू शामिल है। पुलिस ने स्विफ्ट कर से करीब 50 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया है जिसका अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपया है। इसके साथी पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल और नगद पांच हजार रुपए भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मारूती स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त कर लिया है।



