खूंटी: कर्रा के तिलमी गांव में वज्रपात से किसान की मौत

विशेष संवाददाता खूंटी, 22 जुलाई : बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की घटना में मंगलवार को खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जरियागढ़ थाना के डहकेला पंचायत के तिलमी गांव निवासी 50 वर्षीय रामू गोप दोपहर का खाना खाने के बाद लगभग डेढ़ बजे बैल बकरी चराने के लिए गांव के बगल चुटिया टोली सीमाक्षेत्र में गए थे। इस दौरान लगभग दो बजे हल्की बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से रामू गोप का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बगल खेत में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी पत्नी टुपनी देवी घटनास्थल पहुंची। पति को मृत देखकर वह पति से लिपटकर दहाडमार कर रोने लगी।
घटना के सूचना मिलने के बाद कर्रा अंचल के अंचल निरीक्षक दीपक एवं हल्का कर्मचारी प्रकाश कुमार द्वारा परिजनों को तत्काल दस हजार रुपए नगद दिया गया। जरियागढ़ थाना पुलिस शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।



