ओडिशा से बाबाधाम जा रहे हैं कांवरियों की कार ट्रक से टकराया एक की मौत तीन कांवरिया गंभीर

नीमडीह, 22 जुलाई : ओडिशा के बरगढ़ जिले से झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम जा रहे हैं कावरों की कर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक की मृत्यु हो गई जबकि कार पर सवार अन्य तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर घुसी। दुर्घटना सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत पितकी गांव के समीप मंगलवार को अहले सुन्नत घटी।

मृतक कर चालक कावेरी की पहचान 38 वर्षीय संजय मिहिर के रूप में किया गया है। गंभीर रूप से घायल कांवरियों में 38 वर्षीय संजीव साहू, 45 वर्षीय रोहित मिहिर और 44 वर्षीय राजीव महाकुड शामिल हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने 100 को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार पर सवार सभी दोस्त थे और पवित्र सावन माह में भोलेबाबा पर जलाभिषेक करने के लिए देवघर स्थित बाबाधाम जा रहे थे। पुलिस मृतक और घायलों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने के साथ मामले की जांच कर रही है।



