दूसरी लड़की से था पति का अवैध संबंध इसलिए कर दी पति की हत्या, गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

दूसरी लड़की से था पति का अवैध संबंध इसलिए कर दी पति की हत्या, गिरफ्तार

सरायकेला, 21 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को दो दिनों के अंदर सुलझा लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजेश कुमार महथा के बड़े भाई गिरिडीह निवासी उमेश महथा ने आदित्यपुर थाना में हत्या का एक मामला दर्ज कराया था। थाना में दिए लिखित आवेदन के आधार पर मृतक राजेश कुमार महथा की पत्नी के द्वारा बेरहमी से मार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के अनुसंधान एवं त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया था। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनिकी सहयोग से कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने पुलिस के समक्ष दी गयी अपनी अपराध स्वीकारोक्ति बयान में हत्या करने की बात स्वीकार किया। विदित हो कि पुलिस ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सातवहिनी, धीराजगंज में एक मकान से शनिवार 19 जुलाई की सुबह खून से लथपथ व अर्धजले एक युवक का शव बरामद किया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनके पति राजेश कुमार महथा का किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध चलता था तथा इनके सामने ही अन्य किसी लड़की से मोबाइल पर बातचीत करते रहता था, जिससे ये तंग होकर गुस्से से 15 जुलाई की रात्री दोनो पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ी हुई एवं उसी रात्री अपने सोये हुए पति को सिर पर हथौडी से वार करके हत्या कर अपने बच्चो के साथ लेकर फरार हो गई। पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में हत्या में प्रयुक्त काटी कबाड़ने वाला खून लगा हुआ एक लोहे का हथौड़ी और खून लगा हुआ दो स्मार्ट फोन बरामद किया है।

Share This Article