खूंटी डीसी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर भेजा जा रहा है ई-मेल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खूंटी डीसी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर भेजा जा रहा है ई-मेल

विशेष संवाददाता खूंटी, 18 जुलाई : साइबर अपराध कर्मियों ने खूंटी जिले के उपायुक्त आर. रॉनिटा को भी नहीं बक्शा। अपराध करनी होने उनके नाम से एक फर्जी ई-मेल आईडी rronita54@gmail.com बनाकर आम नागरिकों एवं विभिन्न विभागों को ईमेल भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन सजग हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस बयान में स्पष्ट किया है कि यह ईमेल आईडी पूरी तरह फर्जी है, तथा उपायुक्त खूंटी से इसका कोई संबंध नहीं है।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील किया है कि कृपया इस फर्जी ईमेल आईडी पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या उत्तर न दें। यदि इस ईमेल से आपको कोई संदेश प्राप्त होता है तो उसे अनदेखा करें तथा इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला प्रशासन को दें। बताया गया कि जिला प्रशासन इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई कर रहा है।

Share This Article