चांडिल : फदलोगोड़ा में जलजमाव वाले इलाके से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल : फदलोगोड़ा में जलजमाव वाले इलाके से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

चांडिल, 15 जुलाई : चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा स्थित टाटा हाइवे होटल के पीछे मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव होटल के पीछे स्थित जलजमाव वाले क्षेत्र में पानी के अंदर तैरता हुआ पाया गया।

स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के पीछे बीते कई दिनों से भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसी पानी में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान और मृत्यु के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई या मामला कुछ और है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है…)

Share This Article