सुल्तानगंज से जल लाकर महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सुल्तानगंज से जल लाकर महाकालेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

जमशेदपुर, 14 जुलाई : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में स्थापित महाकाल शिवलिंग पर सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज स्थित उतरवाहणी गंगा से 551 लीटर जल लाकर अभिषेक किया गया। परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर जमशेदपुर समिति के 15 पदाधिकारी व भक्त सुल्तानगंज पहुंचकर उतरवाहणी गंगा से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे थे। जिसे पहली सोमवारी पर पूजा-अर्चना के साथ भगवान महाकाल पर अर्पित किया गया। सभी भक्त शनिवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए और सोमवार को सुबह जल लेकर मंदिर पहुंए।

मंदिर की ये परंपरा जब से महाकालेश्वर मंदिर स्थापित हुआ है तब से चल रहा है। जल लाने वाले में समिति के सदाशिव खां, मिथलेश चौधरी, प्रदीप झा, रमण चौधरी, कुमोद खां, जटाशंकर मिश्र, चंदन झा, महावीर झा, अमर नाथ झा, कुमोद मिश्र, अक्षय एवं अन्य शामिल थे। समिति के अध्यक्ष मानस मिश्र, महासचिव चंद्रशेखर झा, निर्मल खां ने सभी भक्त का स्वागत करते हुए कहा कि ये परंपरा ऐसे ही कायम रहे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर साल और अधिक भक्त सुल्तानगंज जाए और जल लाकर बाबा का अभिषेक करें। पंडित आशीष ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार से सभी का महाकाल पर जलाभिषेक कराया।

Share This Article