तमिलनाडु में गाय के हमले से झारखंडी श्रमिक की मौत, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद शव लाने और सहायता प्रक्रिया में तेजी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

तमिलनाडु में गाय के हमले से झारखंडी श्रमिक की मौत, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद शव लाने और सहायता प्रक्रिया में तेजी

धालभूमगढ़/चाकुलिया, 08 जुलाई  : तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के करबल्ली गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां झारखंड के एक श्रमिक की गाय के हमले से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कतरापारा, प्रखंड धालभूमगढ़, थाना चाकुलिया निवासी जादूनाथ सोरेन के रूप में हुई है। वे लगभग 15 दिन पहले काम के सिलसिले में खेतिहर मजदूर के रूप में तमिलनाडु गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।

कुणाल षाड़ंगी के इस पहल के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। वहीं, खेत मालिक ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए मृतक के शव को झारखंड भेजने का समस्त खर्च वहन करने की घोषणा की है।

स्थानीय प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए मृतक के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे अंतिम संस्कार सहित अन्य आवश्यक कार्यों में परिजनों को राहत मिल सके।फिलहाल पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की प्रक्रिया जारी है और प्रशासनिक स्तर पर इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

 

इस घटना ने प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ManbhumUpdates.com इस मामले की हर अपडेट आप तक पहुँचाता रहेगा।

Share This Article