वीर शहीद पोटो हो स्मारक पार्क के नाम पर होगा चिल्ड्रन पार्क का नामकरण, 2 फरवरी को होगा लोकार्पण समारोह

मानभूम अपडेट्स,जमशेदपुर 6 जुलाई : आदिवासी महानायक वीर शहीद पोटो हो की स्मृति में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि चिल्ड्रन पार्क का नाम अब “वीर शहीद पोटो हो स्मारक पार्क” होगा। इस संबंध में रविवार को कोचाकुल्ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान बोनो पूर्ती ने की, तथा बैठक का संचालन पंचायत समिति सदस्य रैना पूर्ती ने किया।
बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा मद से प्राप्त राशि के अंतर्गत इस पार्क का नामकरण किया जाएगा। यह नामकरण समारोह आगामी 2 फरवरी 2026 को शहादत दिवस के अवसर पर भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा।
इस बैठक में कोचाकुली सहित आसपास के गांवों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
मीरा हेम्ब्रोम और सारिता बारदा (गदरा ग्राम) को वीर शहीद पोटो हो की मूर्ति की स्थापना हेतु योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिव हांसदा और गंगाराम बानरा (जसकानडीह ग्राम) को “लाको बोदरा चौक” नामकरण प्रस्ताव के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बोनो पूर्ती, पंचायत समिति सदस्य रैना पूर्ती, सामाजिक कार्यकर्ता शिल कुमार हांसदा, काशराय कुदादा, गंगाराम वानरा, रामचन्द तुयू, सम्पूर्ण सवैया, हरिश सिंकू, संगीता पूर्ती, मथुरा गागराई, आंसु देवगम, मीरा हेम्ब्रोम, सरीता बारदा, दुगाय पूर्ती समेत कई लोग मौजूद रहे।



