भागलपुर में नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया वर्षों तक यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक छाया
भागलपुर (बिहार), 30 जून : नाथनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा अपने पिता पर कई वर्षों तक गलत व्यवहार का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। किशोरी का कहना है कि जब वह कक्षा पांच में थी, तभी से यह अत्याचार शुरू हुआ।
विरोध करने पर लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट की जाती थी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को जानकारी देने के बाद परिजन पीड़िता को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। निर्देश के बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता की मेडिकल जांच की गई है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि
“मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और न्याय हमारी प्राथमिकता है।”



