संदेह के आधार पर चौका में पकड़ाया व्यक्ति, JSSC परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी का आरोप – पुलिस की जांच शुरू

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

चांडिल, 09 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर चौका पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति के पास से JSSC से जुड़े कई ओरिजनल कागजात और नकद राशि पाया गया है, जिसके बाद संदेह होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पकड़ाया गया व्यक्ति JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करवाने तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के उद्देश्य से क्षेत्र में आया था।

हालांकि, अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share This Article