जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

जमशेदपुर, 29 सितंबर : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई मामलों को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन और ज्ञापन सौंपे।

जन शिकायत निवारण दिवस में सड़क निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन, घरेलू विवाद, पैसे लेकर वापस नहीं करने, स्ट्रीट लाइट, आर्म्स लाइसेंस, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, दुर्घटना सहायता, पेंशन, भूमि मापी और धुमकुड़िया भवन निर्माण से संबंधित मामले सामने आए।

इसके अलावा जर्जर बिजली पोल हटाने, जमीन विवाद समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी नागरिकों ने अपनी शिकायतें रखीं।

उपायुक्त ने एक-एक कर नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने को कहा, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस पहल के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Share This Article