बारिश से बढ़ा चांडिल डैम का जलस्तर, 181.10 पर पहुंचा जलस्तर – 8 रेडियल गेट खोलकर 1574.59 क्यूमेक पानी छोड़ा गया
चांडिल, 24 सितंबर : लगातार बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए डैम प्रबंधन की ओर से जल निकासी बढ़ाई गई है। गुरुवार शाम 4 बजे डैम का जलस्तर 181.10 मीटर दर्ज किया गया।
जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए डैम के 8 रेडियल गेट खोले गए हैं। इन गेटों के माध्यम से 1410.50 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा दो रिवर स्लूइस के जरिए 13.77 क्यूमेक तथा दो इमरजेंसी स्लूइस के जरिए 120.21 क्यूमेक पानी की निकासी हो रही है।
इस तरह डैम से नदी में कुल 1544.48 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, नहर के माध्यम से भी 30.11 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम से पानी की कुल निकासी 1574.59 क्यूमेक दर्ज की गई है।
डैम में वर्तमान में 557.63 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी का भंडारण है। बारिश के कारण जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए डैम से पानी की निकासी जारी है।
डैम प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में खोले गए रेडियल गेटों में अलग-अलग गेटों की ओपनिंग निर्धारित स्तर पर रखी गई है। जलस्तर और बारिश की स्थिति के अनुसार आगे पानी की निकासी में बदलाव किया जा सकता है।



