चोरी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चोरी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

चांडिल, 22 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब 32 वर्षीय मोहम्मद अमरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वह कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूब्बी स्थित अंसार नगर निवासी शमसुद्दीन अंसारी का पुत्र बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अमरुद्दीन अंसारी के खिलाफ वर्ष 2019 में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश के दौरान उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामले और उसकी गिरफ्तारी से संबंधित अन्य कानूनी प्रक्रिया की जांच की जा रही है।

Share This Article