कपाली के वार्ड 16 में चला सफाई अभियान, लोगों ने की सराहना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कपाली के वार्ड 16 में चला सफाई अभियान, लोगों ने की सराहना

चांडिल, 29 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आफुजार गफ्फारी मस्जिद रोड पर आज व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान वार्ड पार्षद पूजा कुमारी महतो की मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने सड़क, नाली एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

वार्ड पार्षद पूजा कुमारी महतो ने कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ रखना प्राथमिकता में है। उन्होंने सभी वार्डवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि हर नागरिक अपने आसपास साफ-सफाई पर ध्यान देंगे तो वार्ड को एक आदर्श और स्वच्छ क्षेत्र बनाया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि घरों का कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि कूड़ेदान अथवा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई और वार्ड पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित सफाई से क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बन रहा है।

Share This Article