कानू हलवाई समाज की हुई बैठक, स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण का निर्णय

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आदित्यपुर, 26 जुलाई : आदित्यपुर स्थित कानू हलवाई समाज के प्रधान कार्यालय में समाज के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में लंबित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई नए प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस अवसर पर समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत समाज के कर्मठ अंकेक्षक स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की ओर से जल्द ही एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य भरत लाल गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, संजय कुमार, रजपाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, जयराम शाह, शिवनारायण प्रसाद, अतुल गुप्ता, सतनारायण साहू, रतन गुप्ता, अभय कुमार गुप्ता, छगनलाल गुप्ता सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समाज को और अधिक सक्रिय एवं जनसेवा के कार्यों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

Share This Article