उपायुक्त के नेतृत्व में युवा संवाद का हुआ आयोजन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 26 जुलाई : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम के ज़िला समाहरणालय में

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से  “विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम” (Viksit Vibrant Village Program) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ‘युवा संवाद’ (Youth Dialogue) का आयोजन किया गया।

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त (Empowering Border Villages) बनाना है। इस आयोजन का सबसे प्रमुख हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गए युवाओं के साथ सीधा संवाद रहा। इसमें देश भर के 245 जिलों से 5000 से अधिक युवा शामिल हुए | साथ ही

पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन,जिला युवा अधिकारी मोंन्टू पातर एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से किशोर प्रसाद उपस्थित रहे।

Share This Article