झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ का वार्षिक आम बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी बनाए गए मुख्य संरक्षक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पूर्वी सिंहभूम में आयोजित होगी सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

जमशेदपुर, 26 जुलाई : झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ की वार्षिक आम बैठक (AGM) साकची स्थित कालीमाटी के एक होटल में संपन्न हुई, जहां राज्य भर से आए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड में सॉफ्टबॉल खेल के विकास एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में राज्य में सॉफ्टबॉल खेल को एक नई पहचान और प्रशासनिक मजबूती मिलेगी।

आगामी सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिले में कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं, खेल में तकनीकी दक्षता और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए द्वितीय राज्य स्तरीय कोच एवं रेफरी सेमिनार का आयोजन हजारीबाग में करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से अमलेश कुमार (अध्यक्ष, झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल संघ),इन्द्रजीत घोष(अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम),अविनाश कुमार (राष्ट्रीय अंपायर एवं अध्यक्ष, हजारीबाग जिला सॉफ्टबॉल संघ), अंजना सिंह (सचिव, पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल संघ) तथा शंभू सेन (कोषाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल संघ) उपस्थित थे।

इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करते हुए उमेश यादव (धनबाद), अभिराज कुमार (देवघर), चंदन महतो (चतरा), रिशव कुमार (गोड्डा) एवं निखिल कुमार सिंह (पश्चिम सिंहभूम) सहित कई अन्य सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के अंत में संघ के विकास का संकल्प लेते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article