सीतारामडेरा में एल्यूमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सीतारामडेरा में एल्यूमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर, 23 जुलाई : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह होम पाइप चौक के समीप बुधवार देर रात एल्यूमिनियम शीट लदा एक टाटा प्राइमा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक पर लदा एल्यूमिनियम शीट सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (संख्या एनएल-01सी-8160) अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे एल्यूमिनियम शीट को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article