सरायकेला में झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला में झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

सरायकेला, 07 जुलाई : सरायकेला स्थित सिदो-कान्हू पार्क पर झारखंड आंदोलनकारी मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। यहां अलग झारखंड आंदोलन से जुड़े लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान और अधिकार नहीं दिया जा रहा है। झारखंड आंदोलनकारी मंच के धनपति सरदार ने कहा कि जिन आंदोलकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष से यह झारखंड राज्य मिला है, उन आंदोलनकारियों को ही सम्मान नहीं मिलना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अब जरूरत पड़ेगी तो झारखंड आंदोलन के तर्ज पर पुनः एक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब वे खोखले आश्वासन पर अपना आंदोलन समाप्त नहीं करने वाले हैं, अब अपना हक अधिकार लेकर रहेंगे।

मंच की मांग है कि आंदोलनकारियों के प्रमाणीकरण और पेंशन वितरण की प्रक्रिया को पूरी करें। समय पर पेंशन राशि का भुगतान किया जाए।

Share This Article