बिष्टुपुर डीडी बार कांड का फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा पर दो लाख का इनाम
जमशेदपुर, 01 जुलाई : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार कांड में फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा की गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। बुधवार को एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी।
पुलिस के अनुसार विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा, पिता रविंद्र नाथ मंडल, मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घातकीडीह का रहने वाला है और फिलहाल फरार चल रहा है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज है।
पुलिस ने कहा है कि आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा।
आम लोगों से अपील की गयी है कि आरोपी के ठिकाने या उसकी गतिविधियों के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
– पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर : 9471190203
– पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), जमशेदपुर : 9431706486
– बिष्टुपुर थाना प्रभारी : 9431706497
– पुलिस कंट्रोल रूम, जमशेदपुर : 0657-2431030 / 2431028