सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मामले में दो प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
सरायकेला, 01 जुलाई : सरायकेला थाना में दर्ज कांड संख्या 45/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अली (46 वर्ष), पिता– कासिम अली तथा शेख सैयद अली (27 वर्ष), पिता– शेख सरफराज अली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।