अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलने पहुंचे पूर्व राज्यपाल रघुवर दास

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 25 जून : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के अस्वस्थ होने के बाद उन्हें बुधवार देर रात जमशेदपुर स्थित Tata Main Hospital (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

इधर, चंपई सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das गुरुवार को टीएमएच पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती चंपई सोरेन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले भी मौजूद रहे।

इस दौरान रघुवर दास ने चिकित्सकों से भी चंपई सोरेन के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

चंपई सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

Share This Article