बकरीद को लेकर नीमडीह थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, पुलिस ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह, 26 मई : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नीमडीह थाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। विधि-व्यवस्था संधारण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी एवं सिंदूरपुर गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार, पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी संतन तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग, अशांति फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Share This Article