चांडिल, 22 मई : नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में त्रिदिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। समर कैंप में विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समर कैंप मैं प्रतिदिन वंदना के बाद बच्चों को योगाभ्यास कराया जाता था। इसके बाद कक्षा के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग तरह के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।
इसमें चित्रकारी, मिट्टी से मूर्ति बनाना, छात्रों के लिए गणित दौड़ और छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शामिल है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से समर कैंप में बच्चों में छूपी विविध प्रकार की प्रतीभा को बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया गया।
समर कैंप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया-बहन को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाकर कैंप का समापन किया गया।





