

किसान हित को लेकर भाजपा का नीमडीह प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
नीमडीह, 20 मई : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार किसानों के हक एवं हित को लेकर नीमडीह प्रखंड कार्यालय में बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आययोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों की समस्याओं, अधिकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया गया तथा सरकार से किसानों के हित में शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा नेत्री अनीता पारित, कार्यक्रम के वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कर्मकार, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, जिला मंत्री लालन शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंद्रमोहन दास के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।


























