शिशु विद्या मंदिर में चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शिशु विद्या मंदिर में चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

चांडिल, 18 मई : चांडिल स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को बाल भारती चुनाव के अंतर्गत निर्वाचित छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न पदों के लिए चुने गए विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने पूरे समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व एवं जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। इस अवसर पर परिमल चंद्र महतो सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

Share This Article