खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बैठक में दिए कई निर्देश

Manbhum Updates
1 Min Read

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बैठक में दिए कई निर्देश

चांडिल, 15 मई : खाद की कालाबाजारी को देखते हुए शुक्रवार को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। जिले के उपायुक्त के निर्देष पर चांडिल अनुमंडल के सभी खाद दुकानों और चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ व कुकडू प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ की गई बैठक में खाद बिक्रेताओं को कई निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद बिक्रेताओं ने भी अपनी समस्याओं से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी दुकान संचालकों को यह निदेश दिया गया कि इ पास मशीन का स्टॉक आपके भौतिक स्टॉक से मेल खाना चाहिए। दुकान में कोई भी एक्सपायरी खाद नहीं होना चाहिए साथ ही डुप्लीकेट फर्टिलाइजर का बिक्री भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड अवस्थित जितने भी खाद दुकान है उनकी रेगुलर मॉनिटरिंग करते रहे और इसकी जांच करते रहे। यदि कहीं भी खाद की कालाबाजारी की या डुप्लीकेट खाद बिक्री की सूचना पाई गई तो प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article