कुकड़ू, 12 मई : सरायकेला – खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना की पुलिस अब पुलिसिंग के साथ क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को विभिन्न मामलों में जागरूक करने का काम कर रही है। ग्रामीण खेत्र में अपराध की प्रवृति के आधार पर ग्रामीणों को उसके वास्तविक पहलु और कानूनी प्रावधान की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का मानना है कि लोग अफवाहों से दूर रहे और सभी चीजों की वास्तविकता से अनभिज्ञ न रहे।
इस क्रम में मंगलवार को तिरुलडीह थाना की पुलिस ने तिरुलडीह पंचायत के कोइरी टोला और ईचाडीह पंचायत के एदलडीह में जागरूकता अभियान चलाया। स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान एवं पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति में चलाए गए अभियान के दौरान डायन कुप्रथा, बाल विवाह, बच्चा चोरी की अफवाह, साइबर अपराध, डायल 112, नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।