सरायकेला, 11 मई : आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पदमपुर में स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. गजाला परवीन द्वारा किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रेमाशीष महतो द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच योग वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही 5 योग मित्रों के बीच टी-शर्ट, कैप एवं बैच का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा जनुम क्षेत्र में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं दवा वितरण किया गया।
वहीं आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डिटसाई में स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 43 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. डिंपल कुंकल द्वारा किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।
सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक भवानी शंकर एवं रश्मि महतो द्वारा योग वेलनेस सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 5 योग मित्रों के बीच टी-शर्ट, कैप एवं बैच का वितरण किया गया।