नीमडीह व आदित्यपुर में संचालित ईंट भट्टों पर जिला खनन विभाग का छापा

Manbhum Updates
1 Min Read

नीमडीह व आदित्यपुर में संचालित ईंट भट्टों पर जिला खनन विभाग का छापा

सरायकेला, 07 मई : सरायकेला-खरसावां जिला खनन विभाग की टीम ने गुरुवार को नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा सिरका और आदित्यपुर थाना अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण के दौरान मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं, जहां मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किया हुआ पाया गया।

वहीं मौजा कुलुपटांगा में एक इकाई बंद पाई गई। संचालित पाई गई दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा इकाई संचालक द्वारा कार्यालय में राजस्व संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share This Article